Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष बने राजनारायण सिंह!

अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकारों की आवाज माने जाने वाले संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर प्रदेश महासचिव (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण सिंह को अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इस मनोनयन से अलीगढ़ मंडल के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

राजनारायण सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं और पत्रकारों की समस्याओं को उठाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन के बाद पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश चौहान ने कहा कि राजनारायण सिंह एक कर्मठ, निर्भीक और संवेदनशील पत्रकार हैं। उनके नेतृत्व में अलीगढ़ मंडल का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को नई गति मिलेगी।

मनोनयन के उपरांत राजनारायण सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाते हैं। मैं उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहूंगा और हर स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करूंगा।”

संगठन के अलीगढ़ जिला संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष योगेश कौशिक ने कहा कि राजनारायण सिंह के मंडल अध्यक्ष बनने से न केवल अलीगढ़ मंडल बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वे सदैव पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं और भविष्य में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों में मथुरा जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बुलंदशहर अध्यक्ष विजय राघव, अलीगढ़ अध्यक्ष अनिल गोविल, महामंत्री विवेक शर्मा, करण चौधरी, हृदेश चौधरी, राजीव शर्मा, विश्वास शर्मा, राजपाल सिंह आर्य, अमन मलिक, अमित शर्मा, कोमल सिंह, धनेश रावत, अनार सिंह, देवेंद्र सिंह, और अमित टाइगर सहित अनेक पत्रकार शामिल हैं।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में पत्रकार हित में कई नए कार्यक्रम और संवाद श्रृंखलाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को प्रशिक्षण, सम्मान और संरक्षण मिल सके।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन