Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी नेटवर्क के नए सर्वेसर्वा बने वरिष्ठ पत्रकार रजनीश आहूजा!

बीपी न्यूज से आज चैनल हेड संत प्रसाद और कुछ समय पहले सीईओ अविनाश पांडेय के जाने के बाद वरिष्ठ पत्रकार रजनीश आहूजा को एबीपी न्यूज़ चैनल का नया सर्वेसर्वा बनाया गया है. रजनीश आहूजा को सक्रिय पत्रकारिता में काम करने का लगभग ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है और विभिन्न मीडिया संस्थानों में सीनियर लीडर के रोल में रह चुके हैं.

पिछले महीने उन्होंने जी न्यूज से संपादक के पद से इस्तीफा देकर एबीपी न्यूज ज्वाइन किया था. जी न्यूज से पहले भी वे करीब 17 वर्षों तक बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, एबीपी नेटवर्क के साथ जुड़े रहे थे.

एबीपी से पहले रजनीश आहूजा आजतक चैनल के हिस्से हुआ करते थे. वे वहां इनपुट टीम में अहम जिम्मेदारी निभाते थे. इसके अलावा देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ANI को एक मुकाम तक पहुंचाने में भी रजनीश आहूजा की अहम भूमिका रही है.

इससे पूर्व में वे डीडी न्यूज और रॉयटर्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है.

रजनीश आहूजा वर्कोहलिक हैं. वे परफॉरमेंस को लेकर हमेशा सजग रहते हैं. एबीपी नेटवर्क के नए सर्वेसर्वा के रूप में आहूजा अब राजीव खांडेकर को रिपोर्ट करेंगे. अभी तक जो लोग संत प्रसाद को रिपोर्ट करते थे वे अब रजनीश आहूजा को रिपोर्ट करेंगे.

देखें चैनल की तरफ से जारी यह इंटरनल मेल जिसमें रजनीश आहूजा की नई ज़िम्मेदारी के बारे में बताया गया है…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन