Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रश्नपत्र डूबने की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पर दैनिक भास्कर के राकेश सिंह सम्मानित

पटना। दैनिक भास्कर के पत्रकार राकेश कुमार सिंह को उनकी एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बिहार के बक्सर में बारिश के दौरान स्कूल परिसर में रखे 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा प्रश्नपत्रों के पानी में डूबने की खबर को प्रमुखता से उजागर करने पर मिला।

राकेश कुमार सिंह की इस रिपोर्ट को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। “ये तैरते प्रश्नपत्र डूबी व्यवस्था के सबूत हैं” शीर्षक से प्रकाशित इस खबर ने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को उजागर किया और व्यापक चर्चा बटोरी।

इस उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए दैनिक भास्कर समूह की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में स्टेट एडिटर कुलदीप व्यास ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान मिलने पर राकेश कुमार सिंह ने अपने वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए कहा-

“प्रश्नपत्र डूबने की मेरी एक्सक्लूसिव स्टोरी के लिए स्टेट एडिटर श्री कुलदीप व्यास सर की तरफ से अवार्ड मिला। उनके मार्गदर्शन और इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Banner showing 'New Era of Leadership to Dominance' with a rowing-team graphic and 'WELLDONE' text; below, a Hindi newspaper front page with a flood scene and bundles/bags, depicting people amid water.
Front page of a Hindi newspaper (Dainik Bhaskar) with the date 02-07-2026 and a large bold headline about Bihar Board exam papers being submerged or affected by water, plus a small image and subheadings.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन