Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में देशी-विदेशी Media के लिए जारी हुई ये गाइडलाइंस, देखें..

22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मीडिया के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गये हैं. इसके लाइव टेलीकास्ट के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम का लाईव प्रसारण डीडी न्यूज और डीडी नेशनल चैनलों पर किया जाएगा.

कार्यक्रम के वीडियो फुटेज का जिम्मा ANI को दिया गया है, सभी टीवी चैनल.. इसी वीडियो समाचार प्रदाता कंपनी से लाईव फीड ले सकेंगे.

इसके अलावा जारी गाइडलाइन्स में सभी राष्ट्रीय प्रसारकों के लिए YouTube चैनल का लिंक जारी करने की बात कही गई है. वो भी प्रसारणकर्ताओं के अनुरोध पर. जिसका प्रसारण राइट PIB के पास रहेगा. भारतीय चैनल, PIB से फुटेज प्राप्त करने का अनुरोध [email protected] और मोबाइल नंबर 91-8492856840 पर कर सकते हैं.

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय चैनल फुटेज पाने के लिए, प्रसार भारती के शशांक तिवारी, जिनका ईमेल- [email protected] व नंबर 91-9810587806 पर संपर्क कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन