Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राम मोहन शर्मा ने छोड़ा जी न्यूज, रिपब्लिक भारत से जुड़े जितेंद्र कुमार!

पत्रकार राम मोहन शर्मा ने लंबे कार्यकाल के बाद ‘जी न्यूज’ (Zee News) से इस्तीफा दे दिया है। करीब 12 साल तक जी मीडिया नेटवर्क के विभिन्न चैनलों से जुड़े रहे शर्मा जल्द ही किसी नए संस्थान के साथ नई पारी शुरू करने वाले हैं।

राम मोहन शर्मा ने अपने कार्यकाल में जी मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ और जी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड में प्राइम टाइम डिबेट शो की एंकरिंग की। पिछले तीन साल से वे जी न्यूज में बतौर एंकर काम कर रहे थे और ‘राजनीति’, ‘देशहित’ और ‘बड़ी खबर’ जैसे शो को होस्ट करते थे।

मूल रूप से झांसी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले शर्मा को एंकरिंग और पत्रकारिता में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज, ईटीवी, और न्यूज18 जैसे चैनलों में भी काम किया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के साक्षात्कार किए और व्यापम घोटाला, मंदसौर किसान गोलीकांड, बिकरू कांड, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसे बड़े मामलों को कवर किया।


वहीं, मीडिया इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर यह है कि जितेंद्र कुमार ने ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के रूप में जॉइन किया है।

इससे पहले वे ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट–सेल्स (इंडिया न्यूज चैनल) के पद पर कार्यरत थे। जितेंद्र कुमार को मीडिया सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट में करीब 20 वर्षों का अनुभव है।

उन्होंने इंडिया टीवी में करीब 17 साल तक वाइस प्रेजिडेंट–सेल्स (नॉर्थ रीजन) के तौर पर और बाद में एनडीटीवी समूह में भी कार्य किया। ‘इंडिया डेली लाइव’ में वे चीफ रेवेन्यू ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

दोनों नियुक्तियों ने मीडिया जगत में हलचल मचा दी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों अपनी नई भूमिकाओं में अहम योगदान देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन