Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

‘रामदेव आपने झूठ क्यों बोला?’ रिपोर्टर पर झपट पड़ा बाबा का गार्ड, देखें वीडियो

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर में एक पत्रकार ने बाबा रामदेव से सवाल पूछा. रिपोर्टर ने कहा, बाबा रामदेव आपने सुप्रीम कोर्ट से झूठ क्यों बोला? जिसके बाद बाबा के गार्ड ने पत्रकार के कैमरे पर झपट्टा मारा. पत्रकार कहता है, “ये क्या कर रहे हैं… आप ऐसा नहीं कर सकते.” इसके बाद पत्रकार लगातार रामदेव से सवाल करता रहा, लेकिन रामदेव पत्रकार के सभी सवालों से कन्नी काटते नजर आए.

पत्रकार ने पूछा- रामदेव जी आपने कोविड-19 के इलाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट से आखिर झूठ क्यों बोला? कल तक पत्रकारों से सीनाजोरी कर “पूछ पाड़ लेने” और “जा नहीं देता जवाब” जैसी बातें कहने वाले रामदेव कोर्ट के भीतर हाथ बांधकर खड़े दिखे.

अपने एक ट्वीट में यूट्यूबर अजीत अंजुम ने लिखा है, “आज लाला रामदेव के लिए सुप्रीम कोर्ट में जलील होने का दिन था. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी रामदेव ने बीमारियों के इलाज वाला भ्रामक विज्ञापन देकर मानहानि को न्योता दिया था. रामदेव आज माफी मांगने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हाथ बांधकर खड़े थे लेकिन माफी कबूल नहीं हुई. एक रिपोर्टर awais__usmani ने रामदेव के सामने सवालों की झड़ी लगा दी और रामदेव…”

अपने सवालों को लेकर रामदेव के पीछे पड़ जाने वाला पत्रकार भारत समाचार का रिपोर्टर बताया जा रहा है. जो दिल्ली सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट कवर करता है.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत लिखती हैं, “जब कोरोना जैसी महामारी के दौरान मौत का साया सिर पर मंडरा रहा था. जब लोग तड़प तड़प के दम तोड़ रहे थे. जब लाशों का अंबार लगा था. जब गंगा शवों से पटी पड़ी थी. जब अपनों का क्रियाकर्म भी नहीं हो पा रहा था. जब डर और आशंका से हम सब जूझ रहे थे. तब एक व्यापारी ने अपनी दवाई के बारे में झूठ बोल कर प्रचार किया और मोदी सरकार के मंत्रियों ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया. आज इस देश के सबसे ऊँचे न्यायालय ने कारोबारी बाबा की माफ़ी भी अस्वीकार कर दी. मौत के मंज़र पर गिद्धों की तरह अपने धंधे को चमकाने वालों को क्या कहेंगे आप?”

रिलेटेड ख़बर…

BREAKING NEWS : नए भारत का नया माफीवीर- बाबा रामदेव!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन