Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर बगले झाँकने लगे पतंजलि के वकील, रामदेव को दो हफ्ते की मोहलत

बाबा रामदेव और पतंजलि की आफतें कम नहीं हो रही हैं. सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पतंजली के वकीलों न पीठ को जानकारी दी कि कंपनी ने अपने 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है. इसके बाद न्यायाधीश के सवाल पर पतंजलि के वकील बगलें झांकने लगे.

पतंजलि आयुर्वेद ने पीठ को बताया कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर को इन 14 उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है. ये 14 उत्पाद वही हैं जिनके निर्माण का लाइसेंस अप्रैल महीने में उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सस्पेंड कर दिए थे.

पतंजलि की तरफ से पीठ को बताया गया कि मीडिया मंचों को भी इन 14 उत्पादों के सभी विज्ञापन वापस लेने को कहा गया है. इस पर जस्टिस कोहली ने पूछा कि क्या आपने सोशल मीडिया इंटरमीडियरी से इसे हटाने को कहा है और क्या सोशल मीडिया पर से आपके सभी विज्ञापन हट गए हैं. इस पर वकील ने कहा कि सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को निर्देश भेज दिया है कि वे हमारे विज्ञापन न दिखाएं.

इस पर जस्टिस कोहली ने पूछा कि क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद विज्ञापनों को हटा दिया गया है. आपने हटाने का उनसे अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने क्या किया? इसका आपके पास कोई सुबूत है. कोई जवाब है?

जस्टिस कोहली के इन सवालों का वकीलों के पास कोई जवाब नहीं था, अलबत्ता वे चुप हो गए और बगलें झाँकने लगे. इस पर पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद को दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर कर यह बताने का निर्देश दिया कि क्या विज्ञापन हटाने के लिए सोशल मीडिया मंचों से किए गए अनुरोध पर अमल किया गया है और क्या इन 14 उत्पादों के विज्ञापन वापस लिए गए. पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की है.

क्या है पूरा मामला?
शीर्ष अदालत भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें पतंजलि पर कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया गया था. उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने न्यायालय को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के निर्माण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. एससी ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.

बंद हुए पतंजलि उत्पादों की लिस्ट
पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप, आईग्रिट गोल्ड, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, ब्रोंकोम, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट और मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर शामिल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jamuna Krishnaraj

    July 12, 2024 at 3:10 pm

    कुशल वकील रख लें। बगल झांकनेवाला नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन