Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मोदी के जाते ही कानपुर से बीजेपी उम्मीदवार रमेश अवस्थी क्यों चर्चा में हैं?

कानपुर से बीजेपी उम्मीदवार शहर से लेकर इंटरनेट तक चर्चा में हैं. कोई कह रहा रोड शो में मोदी जी ने डांट दिया तो कोई कह रहा है पीएम उन्हें राजनीति सिखा गए. तरह-तरह के मुँह भिन्न-भिन्न बातें चल रही हैं.

दरअसल कल 5 मई शनिवार शाम को नरेंद्र मोदी कानपुर दौरे पर थे. यहां उन्होंने एक रोड शो भी किया. मोदी के साथ रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कानपुर लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, देहात प्रत्याशी भोले व सुरक्षाकर्मी सवार थे.

रमेश अवस्थी हाथ में कमलनुमा निशान पकड़े मोदी जी के सामने लगा दे रहे थे. तभी प्रधानमंत्री ने उन्हें टोका. इसके बाद एक तरफ इशारा करके अवस्थी से कुछ कहा.

इस वीडियो को शेयर कर कार्टूनिस्ट मंजुल ने लिखा है, “विशुद्ध कनपुरिया बेफिक्री के साथ रमेश अवस्थी जी ने मोदी जी का कैमरा छेक लिया. उन्हें क्या पता था कि अठारह-अठारह घंटों की तपस्या इसी के लिए है. पड़ गईं डांट.”

पत्रकार परवेज अहमद लिखते हैं, “समझिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर कितनी पैनी है, कानपुर में प्रत्याशी रमेश अवस्थी को शायद बताया- कमल निशान सीधा करो और किस ओर की जनता को दिखाओ.”

परवेज के ट्वीट को रिपोस्ट कर मृणाल पांडे ने लिखा, “सुनते ही बंदा हाथ जोड़ नतमस्तक हुआ, तदुपरांत उसे पुना कहा गया कि उस तरफ कमल दिखाओ अपना मुखारविंद नहीं.”

हालांकि, वीडियो में दिख रहा है कि, रोड शो के वाहन में मौजूद मोदी जी सामने की तरफ हाथ दिखा रहे हैं. योगीजी उनके दायीं तरफ हैं. जबकि रमेश अवस्थी मोदी के बायीं तरफ हैं और मोदी की दिशा में निशान लहरा रहे थे. वीडियो में देखकर जो लगा उस मुताबिक, मोदी ने अवस्थी को बायीं तरफ की जनता का अभिवादन करने और कमल निशान दिखाने को कहा. नीचे देखें अमर उजाला ने क्या कुछ रिपोर्ट किया है.

एबीपी न्यूज के अभिषेक उपाध्याय और संजय त्रिपाठी ने रमेश अवस्थी से जो कुछ बातचीत की है उसे नीचे देखें…

https://twitter.com/upadhyayabhii/status/1786804884169466020?s=46
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन