Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सहारा मीडिया से रमेश अवस्थी ने ली विदा, बीजेपी से मांग रहे कानपुर लोकसभा की टिकट!

हारा मीडिया कम्यूनिकेशन से बड़ी ख़बर सामने आ रही है. इनपुट है कि सहारा में बतौर इंडिया हेड कार्यभार संभाल रहे रमेश अवस्थी ने सहारा ग्रुप को अलविदा कह दिया है.

रमेश अवस्थी ने बाकायदा फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा करते हुए लिखा है कि, “दोस्तों सहारा मीडिया से विदाई लेते हुए सभी पदों से मैंने इस्तीफा दे दिया है. जिंदगी है तो सफर जारी रहना चाहिए. नए पड़ाव से रूबरू जल्द.”

फिलहाल उनके नए सफर के बार में कोई भी नई सूचना नहीं मिली है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक भड़ास को जानकारी मिली है कि रमेश अवस्थी कानपुर लोकसभा क्षेत्र-43 के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं. जिसे लेकर उनकी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होने की बात भी सामने आई है.

बता दें कि अभी तक सहारा समय यूपी- उत्तराखंड चैनल के हेड रमेश अवस्थी थे. रमेश अवस्थी के पास अभी तक सहारा समय चैनल के समूह संपादक और प्रशासनिक प्रमुख का भी चार्ज था. लेकिन अब सहारा समय यूपी-उत्तराखंड चैनल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जिस मुताबिक यूपी-उत्तराखंड चैनल के संपादक आलोक गुप्ता को चैनल हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहारा में बुड्ढों की भरमार होने से एक तरफ कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, वहीं सहारा ग्रुप की सभी यूनिटों में 60 साल से ऊपर की आयु के भारी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती से आफिस का माहौल भुतहा टाइप बनता जा रहा है. राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी आफिसों में 60 साल से ज्यादा आयु के भारी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी पेंशन ले रहे हैं. इन्हें देखने वाला कोई नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय सहारा ग्रुप ने मंगलवार को देहरादून यूनिट से एक उदाहरण सेट करते हुए वहां के यूनिट हेड को हटा दिया है. बताते हैं उनकी आयु 66 साल हो गयी थी.

देखें रमेश अवस्थी की एफबी पर लिखी गई पोस्ट..

रिलेटेड न्यूज़..

सहारा मीडिया में रमेश अवस्थी हुए और ज्यादा ताकतवर, मिली बड़ी जिम्मेदारी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन