Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार रमेश पासवान स्मृति सम्मान की घोषणा, दैनिक लोक सदन प्रतिवर्ष युवा पत्रकार को देगा यह सम्मान

देश के महानतम पत्रकार प्रभाष जोशी की आज पुण्यतिथि है, वहीं औद्योगिक अंचल कोरबा के एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऊर्जावान पत्रकार रमेश पासवान की जयंती है. यह कि रमेश पासवान का विगत दिनों असामयिक निधन हो गया था. उनके साथ पत्रकारिता के साथी पारिवारिक मित्र सुरेशचंद रोहरा, संपादक, लोक सदन ने आज उनकी जन्म जयंती के अवसर पर घोषणा की है कि भाई रमेश पासवान के पत्रकारिता योगदान को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके सम्मान में-” रमेश पासवान स्मृति सम्मान” दैनिक लोक सदन द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इसके अंतर्गत प्रति वर्ष 50 वर्ष की उम्र के किसी भी छत्तीसगढ़ी पत्रकार को उनकी बेहतरीन जनहितकारी रिपोर्टिंग के आधार पर ₹10000 की राशि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा.

लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने एक बयान में बताया कि स्वर्गीय श्री रमेश पासवान जमीन से जुड़े पत्रकार थे. उनकी कलम हमेशा पिछड़े, असहाय व मज़दूरों के समर्पित थी. कोरबा औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां उन्होंने अपनी कलम से मज़दूरों की आवाज को उठाया.

स्वर्गीय पासवान की कलम के कायल अंचल के बड़े नेताओं से लेकर पत्रकार जगत था. आगामी 30 नवंबर 2021 तक युवा पत्रकार स्वयं अपनी रिपोर्टिंग रिपोर्ट दो प्रतियों में प्रेषित कर सकते हैं अथवा कोई भी पत्रकार अथवा व्यक्ति/ संस्थान किसी भी युवा पत्रकार की रिपोर्टिंग की प्रविष्टि उनके नाम परिचय, संपर्क एवं सहमति के साथ पुरस्कार हेतु प्रेषित कर सकते हैं.

अधिक जानकारी हेतु इच्छुक जन इस ईमेल [email protected] का उपयोग कर सकते हैं. यह सम्मान राशि प्रत्येक वर्ष एक समारोह आयोजित करके प्रदान की जाएगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन