Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी द्वारा प्रो राणा प्रताप सिंह को गौतम बुद्ध विवि का कुलपति बनाए जाना स्वागत योग्य कदम है!

सत्येंद्र पीएस-

प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध नगर का कुलपति बनाए जाने की ढेरों शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। इसकी सूचना भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और मेरे प्रिय छोटे भाई पटेल दीपक मल ने साझा की।

प्रोफेसर सिंह जेएनयू के रेक्टर के पद पर कार्यरत थे। एडविन क्रिश्चियन कॉलेज से बीएससी, जेएनयू से एमएससी और जेएनयू से ही कैंसर बायोलॉजी में पीएचडी किया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बेहद सामान्य परिवार में जन्मे राणा प्रताप सिंह पठन पाठन को ही समर्पित रहे हैं। जेएनयू पहुँचने के बाद वह कैलिफ़ोर्निया, कॉलेरोडो, डेनवर घूमते जेएनयू आये और फिर कुछ दिन गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रहने के बाद लम्बे समय से जेएनयू में पदासीन थे।

योगी आदित्यनाथ ने एक योग्य व्यक्ति को सम्मान दिया है। यह निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन