Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

रांची प्रेस क्लब चुनाव में कौन बना विजेता, देखें लिस्ट

रांची : रांची प्रेस क्लब के चुनाव पिछले दिनों संपन्न हो गए. अध्यक्ष पद पर राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, महासचिव अखिलेश सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर और कोषाध्यक्ष जयशंकर निर्वाचित हुए.

10 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी में प्रभात खबर के अमित दास और सुनील गुप्ता चयनित हुए हैं. कार्यकारिणी प्रत्याशी प्रियंका मिश्रा को सबसे अधिक 354 मत मिले हैं. दूसरे स्थान पर रहे अमित दास को 345 व सुनील गुप्ता को 210 मत प्राप्त हुए. कुल 724 लोगों ने मतदान किया था. रांची के वरिष्ठ पत्रकारों ने नवनिर्वाचित कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी है.

किसे कितने मत मिले
प्रियंका मिश्रा को (354 मत)
अमित दास (345)
शानू झा (223)
रंगनाथ (246)
गिरजा शंकर ओझा (249)
सुनील सिंह (206)
दीपक जायसवाल (223)
प्रभात कुमार सिंह (235)
प्रशांत कुमार (210)
सुनील गुप्ता को (210 मत) मिले हैं

मुख्यमंत्री से रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की

चुनाव के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के हर संभव कल्याण के लिए वर्तमान सरकार सदैव कार्य करेगी. आप सभी प्रेस क्लब को नई दिशा देने के लिए निर्वाचित हुए हैं. आप अपने इस उद्देश्य और लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे अवश्य हासिल करें. आप सभी मेरी शुभकामनाएं और बधाई स्वीकार करें.

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, महासचिव अखिलेश सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार, रंगनाथ चौबे, गिरजाशंकर ओझा, प्रियंका मिश्रा, सुनील गुप्ता, प्रभात कुमार, सुनील सिंह व अन्य शामिल थे.

पहली बैठक

रांची प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में हुई इस बैठक सर्वसम्मति कई निर्णय लिये गए। इसके तहत तय हुआ कि पद्मश्री बलबीर दत्त रांची प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक होंगे। साथ ही, प्रेस क्लब का सदस्यता शुल्क 1100 रुपए करने का निर्णय लिया गया। जिन सदस्यों ने सदस्यता शुल्क के रूप में 2100 रुपए जमा किए हैं, उनका 1000 रुपया अगले वर्ष के वार्षिक शुल्क में समायोजित कर लिया जाएगा।

यह भी निर्णय लिया गया कि रांची प्रेस क्लब की सदस्यता मीडिया हाउस में कार्य करने वाले गैर संपादकीय कर्मियों को भी दी जाएगी। लेकिन उन्हें मताधिकार नहीं होगा। सदस्यता अभियान एक फरवरी से शुरू किया जाएगा। प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कमेटी 14 जनवरी के बाद औपचारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण करेगी। इसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

प्रेस क्लब के संचालन के तौर-तरीकों के अध्ययन के लिए एक टीम पूरी तरह व्यक्तिगत खर्च पर दिल्ली और चंडीगढ़ का दौरा करेगी। बैठक में उपाध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, महासचिव शंभु नाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अमित अखौरी, प्रशांत सिंह, सत्यप्रकाश पाठक, जयशंकर कुमार, सोहन सिंह, आशिया नाजली, पिंटू दूबे व संजय रंजन मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन