Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया

रांची प्रेस क्लब द्वारा पांच महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया. प्रेस क्लब में बुधवार को दिवंगत पत्रकार सुधा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि का आयोजन किया गया था.

एक चैरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में सोनाली दास को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, नीलू मिश्रा को यूथ अचीवर, रेखा पाठक को एक्सीलेंस अवार्ड, महिमा सिंह को बेस्ट राइजिंग अवार्ड और आलिया नाज को यूथ जर्नलिस्ट के पुर्सकार से नवाजा गया.

इस मौके पर पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने कहा कि, “पत्रकारिता का काम आसान नहीं है. खासकर रांची जैसी जगह पर महिलाओं के लिए. जिस वक्त सुधा सिन्हा ने पत्रकारिता की शुरुआत की थी वह दौर कितना कठिन रहा होगा. बावजूद इसके सुधा जी उन परिस्थितियों में भी दूसरों के लिए प्रेरणा बनी.”

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह ने कहा, “जिस समय सुधा सिन्हा ने पत्रकारिता को चुना, उस समय महिला पत्रकारों के लिए रांची में अनुकूल दौर नहीं था. संघर्ष और सक्रियता के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई.”

पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा कहते हैं कि, “सुधाजी का व्यक्तित्व सहज और सरल था. अपनत्व का भाव रखती थीं.” कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव अमरकांत आदि मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन