Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘नेशनल वायस’ से जुड़े रंजीत कुमार और उन्मुक्त मिश्रा, आफिस लखनऊ शिफ्ट करने की तैयारी

ब्रजेश मिश्रा द्वारा हाथ खींच लेने के बाद गुमनाम हो चुके ‘नेशनल वायस’ चैनल के साथ रंजीत कुमार और उन्मुक्त मिश्रा ने नई पारी की शुरुआत की है. रंजीत पहले न्यूज़ नेशन में थे. उनके हाथों न्यूज़ नेशन के यूपी रीजनल चैनल की कमान हुआ करती थी. कुछ आरोपों और प्रबंधन से मनमुटाव के कारण उन्हें वहां से हटना पड़ा था. बताया जाता है कि नेशनल वायस चैनल में रंजीत ने सीईओ के रूप में ज्वाइन किया है.

रंजीत ने अपनी टीम में उन्मुक्त मिश्रा को लखनऊ में ज्वाइन कराया है. उन्मुक्त पहले लखनऊ में ही थे और न्यूज़ नेशन के ब्यूरो हुआ करते थे. न्यूज नेशन में रहते हुए उन्मुक्त पर भी कई आरोप लगे थे जिसके बाद चैनल प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा मांग लिया था. उन्मुक्त को रंजीत का खास माना जाता है.

ज्ञात हो कि नेशनल वायस चैनल के असली मालिक अतुल गुप्ता हैं. बिजेंदर सिंह इस चैनल का संचालन करते हैं. चैनल टाटा स्काई के बाद एयरटेल पर भी दिखना बंद हो चुका है. सूत्रों का कहना है कि नोएडा में जिस बिल्डिंग से चैनल का संचालन किया जाता है, वह केंट आरओ वालों का है. बिल्डिंग मालिक ने नोटिस चस्पा कर दिया है वह अब खुद इस बिल्डिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं इसलिए इसे खाली किया जाए. कहा जा रहा है कि यही वजह है जो चैनल प्रबंधन अब न्यूज चैनल को लखनऊ शिफ्ट करने को इच्छुक है. बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण प्रबंधन चैनल की बिक्री के लिए भी प्रयासरत है.

संबंधित खबरें…

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन