Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

स्क्रॉल के पत्रकार को रैपिडो ड्राइवर ने लोहे की रॉड से पीटा!

नई दिल्ली: कैब राइड के दौरान एक पत्रकार के साथ Rapido ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि विवाद सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि, घटना का सटीक स्थान अभी स्पष्ट नहीं है।

पत्रकार की पहचान शोएब डैनियल के रूप में हुई है, जो स्क्रॉल के लिए काम करते हैं।

वायरल वीडियो में ड्राइवर को हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क पर घूमते देखा जा सकता है। उसने बीच सड़क पर कार रोक दी, जिससे यातायात बाधित हो गया। मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों को ट्रैफिक सुचारु करने के लिए ड्राइवर से कार आगे बढ़ाने की अपील करते हुए सुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि संबंधित कार हरियाणा में रजिस्टर्ड है।

पत्रकार का आरोप

पत्रकार के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने ड्राइवर से कहा कि वह ड्राइविंग के दौरान फोन कान पर लगाकर बात न करे और दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखे। पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले ड्राइवर एक मोटरसाइकिल को लगभग टक्कर मार चुका था।

इसके बाद मामला बढ़ गया और ड्राइवर ने कार से रॉड निकाल ली। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर रॉड लेकर उस व्यक्ति की ओर बढ़ रहा है जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

पत्रकार ने यह वीडियो अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया और आरोप लगाया कि Rapido की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पत्रकार ने कहा-

“मैंने उससे कहा कि कॉल पर बात करते हुए फोन कान पर न रखें और दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखें। इससे पहले वह एक बाइक को लगभग टक्कर मार चुका था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिन बीत जाने के बावजूद rapido bike app की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। लगता है ड्राइवर अब भी उनके प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है।”

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा-

“कृपया Rapido लेते समय सावधान रहें। यह Uber से थोड़ा सस्ता हो सकता है, लेकिन आपकी सुरक्षा दांव पर लग सकती है।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन