Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मुंबई के पत्रकारों को कीड़े वाली मिठाई परोस दी, देखें वीडियो

नागमणि पांडेय-

वी मुंबई के तुर्भे स्थित मैरियट होटल में बिल्डरों और पत्रकारों की एक विशेष मीटिंग का शनिवार शाम को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। लेकिन होटल की प्रतिष्ठा को झटका तब लगा, जब मिठाई रस मलाई में मरा हुआ कीड़ा पाया गया।

यह मामला तब सामने आया, जब एक पत्रकार ने मिठाई में कीड़े को देखा और तुरंत इसकी सूचना होटल के कर्मचारियों को दी। इसके बाद होटल प्रबंधन ने स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए मिठाई को बदल दिया।

हालांकि, इस दौरान कई बिल्डर और पत्रकार मिठाई खा चुके थे। मामले की जानकारी मिलने पर होटल मैनेजर ने तुरंत शेफ को बुलाया और पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। मिठाई को तुरंत बदल दिया गया, लेकिन घटना ने होटल की सफाई और गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्राहकों में चिंता

एक फाइव-स्टार होटल में इस तरह की घटना ने उपस्थित लोगों को चिंतित कर दिया। सवाल उठ रहे हैं कि अगर इतनी प्रतिष्ठित जगह पर ऐसी लापरवाही हो सकती है, तो छोटे प्रतिष्ठानों की स्थिति क्या होगी?घटना के बाद होटल प्रबंधन को अपने सफाई मानकों की सख्ती से जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

वीडियो देखें…

https://www.facebook.com/share/156iMPvGTu

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन