Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ इस पद पर जुड़े पत्रकार रवि कुमार!

इंडिया न्यूज यूपी/यूके में लंबे समय तक बतौर संवाददाता काम कर चुके रवि कुमार अब भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल से जुड़ गए हैं। अपनी इस नई भूमिका में वह लखनऊ में संवाददाता के तौर पर काम करेंगे।

हालांकि इंडिया न्यूज यूपी/यूके में काम करने के दौरान उन्होंने कुछ महीने इंडिया अहेड और कुछ माह एशियन न्यूज में भी काम किया। रवि कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में सहारा समय यूपी/यूके से की थी।

उस दौरान रवि कुमार की एक स्टोरी ने सनसनी मचा दी थी। लखनऊ के मानस नगर (मानक नगर क्षेत्र) में एक परिवार की बेटी के चेहरे से करीब हर दिन में एक बार चेहरे से अजब तरह से खून जैसा लिक्विड निकलता था जिसे लेकर तमाम चिकित्सक भी हैरत में थे उस अजब वजह को लेकर खबर काफी चर्चा में रही थी।

इसके साथ ही लखनऊ के शहीद स्मारक में हुई मनरेगा कर्मियों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस की सख्ती के दौरान कई मनरेगा कर्मी पुलिस की लाठी से बचने के लिए ठंड के मौसम में गोमती नदी में कूद गए थे। जिससे ओबी वैन की मदद से सिर्फ सहारा समय यूपी यूके लाइव कर सका था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन