Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रवि शर्मा की ‘न्यूज नेशन’ के साथ नई पारी, फिर दिखायेंगे कमाल

क्राइम पर जबरदस्त पकड़ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा ने न्यूज़ नेशन के साथ नई पारी शुरू की है, यहां उन्होंने एडिटर क्राइम के पद पर ज्वाइन किया है। सूत्रों के मुताबिक रवि शर्मा यहां क्राइम की कमान सौंपी गई है और वो जल्द एक नए क्राइम शो के साथ न्यूज़ नेशन पर दिखेंगे।

शुक्रवार को रवि शर्मा ने न्यूज़ नेशन चैनल ज्वाइन किया। इससे पहले रवि शर्मा इंडिया न्यूज़ में बतौर क्राइम एडिटर करीब 6 साल रहे और यहां भी उन्होंने सलाखें नाम से क्राइम शो शुरू किया था जो सुपरहिट रहा साथ ही पहले से स्थापित कई बड़े क्राइम शो को बीट करते हुए नंबर वन के पायदान तक पहुंचा।

आसाराम प्रकरण और आतंकी संगठन ISIS से जुड़ी ख़बरों को जिस तरह से कवर किया, उसने बाकी चैनल्स को सलाखें फॉलो करने के लिए मजबूर कर दिया था। माना जा रहा है कि रवि शर्मा अपनी काबिलियत को एक बार फिर साबित करेंगे। हालांकि अभी शो का नाम तय नहीं हुआ है। रवि शर्मा को क्राइम रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है, क्राइम की ख़बरों पर पकड़ के साथ साथ लेखन और एंकरिंग से उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली है।

रवि शर्मा इससे पहले इंडिया न्यूज़, सहारा समय, आजतक जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस नए पारी के लिए रवि शर्मा के ढेरों बधाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. श्वेतांक

    June 8, 2019 at 7:49 pm

    बधाई, रवि जी को।

    • Parvez Chauhan

      June 13, 2019 at 6:36 am

      Sir
      Congratulations for News Nation joining

  2. आलोक शुक्ला

    June 14, 2019 at 10:40 pm

    हार्दिक बधाई शर्मा जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन