Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रवीश कुमार पर किस बात पर भड़क गये दिलीप मंडल!

दिलीप मंडल-

रवीश कुमार, ये तुम्हारी कैसी भाषा है? ये कहने का क्या मतलब है कि “क्या बीजेपी बीएसपी का भी घर चलाने लगी है?”

आप कांग्रेस की परवाह करो. आपके भैया की पार्टी खत्म हो रही है. सोनिया और राहुल से पूछिए 1990 के बाद उनकी पार्टी का लोकसभा में कभी बहुमत क्यों नहीं आया? य़ूपी-बिहार में पार्टी खत्म क्यों हो गई?

जो पार्टी करोड़ों बहुजनों की मेहनत से खड़ी हुई है, उनकी सपनों की पार्टी है, उम्मीद की पार्टी है, उस बीएसपी के बारे में बोलते हुए तुमको ध्यान रखना चाहिए.

फोटो लगाने का तरीका भी गलत है.

बहनजी ने इस देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी चलाई है. मान्यवर के नहीं रहने पर भी यूपी में पूर्ण बहुमत हासिल किया है. यूपी में चार बार सीएम रही है. जनकल्याण और कानून और व्यवस्था में शानदार काम किया है. राजनीति में उतार चढ़ाव चलता रहता है, फिर भी यूपी में वे कांग्रेस से 10 गुना बड़ी हैं.

उनसे बड़ी फोटो अपनी लगा ली. लज्जा नहीं आती? इन दोनों नेताओं के झुके सिर वाले फोटो चुनकर क्यों लगाएं हैं?

आपने अखिलेश की रैली कवर की, कांग्रेस की कई रैलियां कवर की, पर बहनजी और आकाश आनंद के एक भी रैली कवर नहीं की.

आप पिछले चुनाल में भी स्वजातीय कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय से शो कर रहे थे. जबकि वे आरजेडी-कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ खड़े थे.

देखें, सुनें रवीश ने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन