Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बीबीसी में नौकरी शुरू करते ही रेहान फजल की एक गलती से कैसे हंगामा मच गया था? देखें वीडियो

दो दिसम्बर 1995 में मैं बीबीसी की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया था। इंटरव्यू ले रहे विदेशी पत्रकार रिचर्ड हैरिस की धाराप्रवाह हिंदी से हम सभी हैरान थे। सेलेक्शन हो गया।

इस बीच मेरी नई नौकरी का पहला असाइनमेंट मिला। तब के संचार मंत्री रहे सुखराम का इंटरव्यू किसी तरह मैनेज हुआ। उनके पीए ने फोन पर सवालों की लिस्ट मांगी।

बीबीसी की ट्रेनिंग में हमें पहले ही बताया गया था कि आप कभी भी किसी को सवाल नहीं देंगे, चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो… स्वयं प्रधानमंत्री ही क्यों न हो?

लेकिन उन सवालों के बीच में कुछ सवाल जो चुभने वाले थे, उन्हें सुनकर सुखराम ने बीच में इंटरव्यू रोक दिया। यह बात जब संस्थान को (BBC) को पता चली तो हंगामा मच गया।

मुझसे इस बात का जवाब मांगा गया कि आपने सवालों की लिस्ट क्यों दी? यह उस वक्त की बड़ी चूक थी। लेकिन क्या अब के समय ऐसा हो सकता है? तब जब मीडिया सत्ता और विपक्ष के दो धड़ों में बंटी हो।

यह बातें बीबीसी में कार्यरत और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने वाले वरिष्ठ पत्रकार रेहान फजल ने आजमगढ़ में कही।

मौका था, लोकतंत्र, मीडिया और जनसरोकार के बदलते स्वरूप पर जनचेतना की चिंता और चिंतन का संवादी उत्सव ‘जनादेश टुडे-संवादी उत्सव’-2025 “भागो नहीं दुनिया को बदलो!”

स्थान – हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़, दिनांक -22-23 फरवरी, 2025

रेहान फजल का पूरा वीडियो यहां सुनिए…

ये भी पढ़ें…

कार्यक्रम से संबंधित खबर भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन