Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की सीनियर लीडरशिप में तमाम फेरबदल

Republic Media Network में सीनियर लेवल पर कई फेरबदल किए जाने की खबर सामने आई है. रिपब्लिक नेटवर्क में ये बदलाव निवेश और विकास के नए रास्ते बनाने की कड़ी में होने बताए जा रहे हैं.

इसके तहत शताब्दी शर्मा को ‘रिपब्लिक कन्नड’ की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्णांशा सर्राफ को ‘रिपब्लिक बांग्ला’, अभिनव शर्मा को ‘रिपब्लिक टीवी’ में बतौर हेड चार्ज सौंपा गया है. वहीं, अरूण रावत को ‘रिपब्लिक भारत’ की जिम्मेदारी मिली है.

इन सभी के अलावा संचुक्ता कपूर और जॉय माइकल डिसूजा की भूमिका में भी बदलाव किया गया है.

रिपब्लिक मीडिया के CEO हर्ष भंडारी ने प्रमुख लीडरशिप में नई पोजीशन पर आए लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि, मैं सभी को उनकी नई भूमिकाओं के लिए बधाई देता हूं. हमें उम्मीद की सभी लोग अपने असाधारण प्रदर्शन की दम पर रिपब्लिक मीडिया को नई उंचाइ पर ले जाएंगे. रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क, विकास और निवेश के कई रास्ते तलाशने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन