Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

फोटो खींचकर क्या उखाड़ लोगे? रेत माफिया ने पत्रकारों को हड़काया, एसपी से मिला दल

नीमच | मध्य प्रदेश में भी कम अपराधी माफिया नहीं हैं. नीमच से खबर है कि यहां रेत माफियाओं ने पत्रकारों से गाली-गलौच व धमकीबाजी की है. इसके खिलाफ पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है.

पत्रकारों के एक समूह द्वारा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है.

एसपी अंकित जायसवाल ने गंभीरता से पत्रकारों की बात सुनी और रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

बताया जा रहा है कि रेत के अवैध परिवहन और भंडारण को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी. पत्रकारों ने मौके पर कवरेज किया. इस दौरान वहां मौजूद रेत माफिया आशीष द्वारा कहा गया कि जितने फोटो लेने हैं ले लो, जितनी खबरें छापनी हो छाप लो, तुम लोगों से मैं नहीं डरता, मैं पुलिस को अपनी जेब में रखता हूं. यहां घंटा कुछ नहीं उखड़ेगा.

आरोप है कि इसके बाद रेत माफिया ने पत्रकारों को गाली-गलौच करते हुए डंपर से कुचलवा देने तक की बात कही.

एसपी को ज्ञापन देने के दौरान पत्रकार विष्णु परिहार, पंकज श्रीवास्तव, भारत सोलंकी, पवन शिंदे, कपिल सिंह चौहान, अविनाश जाजपुरा, राहुल मेधवाल, इमरान खान, प्रवीण गोस्वामी, आशीष बंग, कुनाल मारु व विनोद गोठवाल सहित दर्जनों की संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन