Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

युवा पत्रकार के निधन के बाद पत्नी-बच्चे मुश्किल में, यथोचित मदद करें

प्रदीप सिंह-

24 अगस्त की दोपहर हम लोगों के लिए किसी अंधेरी रात से भी भयानक थी. एक फोन कॉल से पता चला कि वर्षों से हम लोगों के साथ काम कर रहे रीतेश कुमार मिश्र दुनिया छोड़ चुके हैं.

इस बात पर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि सुबह ही उनकी वाइफ से बात हुई थी. कन्फर्म करने के लिए रीतेश के फोन पर कॉल किया तो उनके भतीजे ने उनके निधन की पुष्टि की. बसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और वह लीवर के रोग से पीड़ित थे.

रीतेश मिश्र दैनिक भास्कर (यूपी) में कार्यरत थे और बलिया के नेवरी गांव के रहने वाले थे. भास्कर के पहले वह नवोदय टाइम्स गुड़गांव, राष्ट्रीय सहारा (बलिया) दैनिक आज और दैनिक जागरण में काम किया था.

रीतेश पत्रकारों की उस श्रेणी में शामिल थे जो डेस्क और रिपोर्टिंग में समान दखल रखते हैं. क्राइम उनकी पसंदीदा बीट थी. रीतेश को गये 20 दिन से ज्यादा हो गया है लेकिन कोई पल ऐसा नहीं रहा कि उनके निश्चल हंसी और जीतोड़ मेहनत की याद न आई हो.

रीतेश अपने पीछे पत्नी और 12 साल की बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ गये हैं. पत्नी साधना मिश्र ह्रदय की रोगी हैं और उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है. वह बेटी के साथइस समय बलिया में पैतृक गांव में रह रही हैं.

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.क्योंकि रीतेश ही एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके जाने के बाद पत्नी और बेटी की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. यदि आप कुछ आर्थिक मदद कर सकें तो उनकी दैनिक कठिनाईयां कुछ कम हो सकती है.

उनका एकाउंट नंबर है-

NAME- SADHANA MISHRA

ACCOUNT NO-75126053282

IFC CODE- SBIN0RRPUGB

BANK OF BARODA, UP BANK

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन