भारत के प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय समूह RPSG Group (RP–Sanjiv Goenka Group) ने वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल न्यूज़ स्ट्रैटेजिस्ट रितेश श्रीवास्तव को अपने Media & Publications Business में Deputy Editor (Deputy General Manager – Business Media Private Limited) नियुक्त किया है।
Chairman Sanjiv Goenka के नेतृत्व में यह समूह Power, Carbon Black, Retail (Spencer’s, Nature’s Basket), IT (Firstsource), Media (Saregama, Open, Fortune India), Sports (Lucknow Super Giants) और Education जैसे अनेक क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। समूह Fortune India, Open, Esquire, Hollywood Reporter, MensXP, iDiva और Robb Report जैसी प्रतिष्ठित मैगज़ीन का भी संचालन करता है।
RPSG Group से जुड़ने से पहले रितेश Dainik Bhaskar Group के English Digital Division में Deputy Editor रहे और Bhaskar English News App की लॉन्च टीम में प्रमुख भूमिका निभाई। अप्रैल 2025 में अपनी माँ की गंभीर तबीयत के कारण उन्होंने पद से इस्तीफ़ा दिया। तत्पश्चात अगस्त 2025 में माँ के निधन के कुछ समय बाद उन्होंने नई चुनौती स्वीकार की।
इससे पहले, उन्हें News24 (BAG Convergence Limited) में Editor – English Digital नियुक्त किया गया था, जहाँ उन्होंने संपादकीय ढांचे में प्रभावी बदलाव करते हुए कंटेंट की गुणवत्ता, वेबसाइट रैंकिंग और सर्च विज़िबिलिटी को बेहतर बनाया।
रितेश ने 2007 में Zee News English Digital टीम से जुड़कर लगभग 17 वर्ष तक Zee Digital में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने Zee English वेबसाइट के विस्तार, Zee Hindi वेबसाइट के लॉन्च और और अन्य सहयोगी वेबसाइटों के मजबूत संपादकीय टीम निर्माण में अहम भूमिका निभाई। वे युवा पत्रकारों को डिजिटल पत्रकारिता में प्रशिक्षित करते रहे और मई 2024 में Senior Associate Editor की भूमिका से विदा ली।
उनकी पहचान सशक्त नेतृत्व, रणनीतिक दृष्टि, पैनी पत्रकारिता, ईमानदारी, निर्भीकता और अनुशासित कार्यशैली के लिये की जाती है। राजनीति, समसामयिक घटनाओं, सामाजिक–आर्थिक मुद्दों, खेल, टेक, मनोरंजन और फीचर लेखन तक उनके कार्यक्षेत्र फैले हुए हैं। वे SEO आधारित, पाठक–केंद्रित और प्रभावी डिजिटल कंटेंट निर्माण के साथ, डेटा–आधारित संपादकीय रणनीति और डिजिटल इनोवेशन में विशेष दक्षता रखते हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में उनका अनुभव व्यापक है।
University of Allahabad से Mass Communication में स्नातक रितेश ने अपने 24 वर्षीय करियर में Hindustan Times, Doordarshan Lucknow, ETV News Network – Hyderabad, Newslink, Zee News (ZMCL & IDPL), News24 BAG Convergence और Dainik Bhaskar Group – Bhopal जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में जिम्मेदार भूमिकाएँ निभाई हैं। अब तक वे अंग्रेज़ी और हिन्दी, दोनों भाषाओं में 4000 से अधिक लेख, ओपिनियन पीस, ब्लॉग और फीचर स्टोरीज़ लिख चुके हैं।


