Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकारों को थप्पड़ मारकर ऐसी-तैसी करने वाली महिला आरक्षक सस्पेंड, देखें लेटर

अनूपपुर | मध्य प्रदेश के अनूपपुर आरटीओ चेक पोस्ट पर मीडियाकर्मियों से अभद्रता करने वाली गालीबाज महिला आरक्षक पर निलंबन की गाज गिर गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला आरक्षक रितु शुक्ला का एक गाली-गलौज करते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग जल्द ही सब इंस्पेक्टर मीनाक्षी के खिलाफ भी एक्शन लेगा.

मामला क्या है?
बीते दिनों अनूपपुर चेक पोस्ट पर महिला आरक्षक द्वारा वाहन चालकों से वसूली करने का मामला सामने आया था. सूचना मिली तो कुछ पत्रकार मौके पर जाकर वीडियो बनाने लगे. आरटीओ चेक प्वाइंट पर तैनात महिला आरक्षक रितु शुक्ला ने पत्रकारों को देखा तो थप्पड़ मारने की धमकी दी. साथ ही गाली देते हुए कहा कि महिला हूं, डायल 100 लगा दूंगी, ऐसी की तैसी हो जाएगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन