Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन की गिरफ़्तारी के लिए छत्तीसगढ़ और यूपी पुलिस में ठनी!

विजय शंकर सिंह-

खबर मिल रही है कि राहुल गांधी के वायनाड के भाषण को उदयपुर की हत्या से जोड़ कर खबर पढ़ने और दिखाने वाले, जी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन की गिरफ़्तारी के लिए छत्तीसगढ़ की पुलिस ग़ाज़ियाबाद/नोएडा पहुँची है।

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को लेकर छत्तीसगढ़ और यूपी पुलिस में ठन गई है। मंगलवार सुबह 5:30 बजे रायपुर पुलिस एंकर रोहित को गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पहुंची। रोहित गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं।


रजत अमरनाथ-

आग से खेलोगे तो हाथ जलेंगे भी! “खबर नवीस” हो लेकिन गलत खबरें दे दे कर और सत्ता को लुभाने के लिए “खबर खबीस” बनकर रह गए हो। ज़ी न्यूज़ में नए नवेले डीएनए के इंचार्ज रोहित रंजन ने राहुल गांधी की एक खबर को गलत तरीके से दिखाया। राहुल गांधी ने वक्तव्य दिया वायनाड में उनके ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर, लेकिन खबर बनाई गई की राहुल गांधी ने उदयपुर के हत्यारों को बच्चा बोला है। इसी खबर को लेकर छत्तीसगढ़ राजस्थान में रोहित रंजन के खिलाफ f.i.r. हुई और आज छत्तीसगढ़ की पुलिस ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंच गई तो इसलिए खबरें दिखाओ खबरें पकाओ मत.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन