Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यकीन नहीं होता संदीप, तुम्हारे जाने से RSTV का एक प्रतिभाशाली सितारा अस्त हो गया!

ब्रज मोहन सिंह-

कतई यकीन नहीं होता कि संदीप यश नहीं रहे। आज ही छोटे भाई Ravindra Singh Sheoran का दिल्ली से फोन आया कि यश नहीं रहे। बहुत ही सौम्य, सरल और मिलनसार संदीप यश से मेरी दोस्ती उन दिनों की है जब वो जैन टीवी के लिए रिपोर्टिंग करते थे और मैं ईटीवी दिल्ली में अहमदाबाद से आया था। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट या पार्टी ऑफिस में रोज की मुलाकात होती रही।

संदीप कथाकार कमलेश्वर जी के परिवार से थे और हमेशा साहित्य के विषय पर हमारी चर्चा होती रहती। खैर, मिलते मिलते हमारी दोस्ती पक्की हो गई।

मैं भले ही दिल्ली में लगातार नहीं रहा लेकिन हमारी बातें होती रही। हम संपर्क में रहे। राज्य सभा टीवी में तो हमारी मुलाकात होती ही थी जब मैं पंजाब के मुद्दों पर डिबेट में जाया करता। संदीप आरएसटीवी से लेकर संसद टीवी में अहम भूमिका में रहे लेकिन मीडिया को लेकर कुछ महीनों से निराश थे।

दुख है कि अब हमारी बात कभी नहीं होगी लेकिन मैं तुम्हें हमेशा याद रखूंगा भाई। यार मेरे जैसे लोग मीडिया में कब तक रह पाएंगे, ऐसा संदीप कहते थे। काश कि हमारी मुलाकात हो पाती।

It is not the time to say goodbye dear. परिवार और बच्चों को ईश्वर संबल दे।

अरविंद कुमार सिंह-

प्रिय संदीप। इस तरह बिछड़ जाओगे हमने कभी सोचा न था। Rstv परिवार का एक प्रतिभाशाली सितारा अस्त हुआ। आज अस्पताल में निधन हुआ। एक सप्ताह से लंग्स में समस्या के कारण भर्ती थे। मैं भी लखनऊ में हूं। कुछ समय पहले पता चला। इलाहाबाद के थे प्रिय संदीप.. हम सभी के लिए बेहद दुखदाई क्षण है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन