Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

“सामना” में पहली बार नियुक्त किये गये तीन रेजिडेंट एडिटर

मुंबई – दैनिक ‘सामना’ के इतिहास में पहली बार रेजिडेंट एडिटर नियुक्त किया गया है। वो भी एकसाथ तीन! मुंबई संस्करण के सहायक संपादक विद्याधर चिंदरकर, पुणे संस्करण के सहायक संपादक अरुण निगवेकर और छत्रपति संभाजीनगर संस्करण के सहायक संपादक गणेश तुलशी को स्थानीय, ‘निवासी संपादक’ नियुक्त किया गया है।

आज शिवसेना का वर्धापनदिन हो रहा है, इसी मुहूर्त पर तीनों को निष्ठा का तोहफा दिया गया है। तीनोंभी कार्यकारी संपादक संजय राऊत के खासम-खास माने जाते हैं।

दैनिक ‘सामना’ के प्रधान संपादक उद्धव ठाकरे की सहमति से कार्यकारी संपादक संजय राऊत ने मंगलवार को एक बैठक में तीनों को पदोन्नति और नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी। विद्याधर चिंदरकर, अरुण निगवेकर और गणेश तुलशी तीनों ही 32 साल से भी ज़्यादा समय से दैनिक ‘सामना’ से जुड़े हैं।

डिप्टी एडिटर-रिपोर्टर से लेकर रेजिडेंट एडिटर के पद तक, इन तीनों ने रिपोर्टिंग, लेखन, संपादकीय संस्कृति और अख़बार के पन्नों के लेआउट समेत कई ज़िम्मेदारियाँ निभाई हैं, ऐसा “सामना” की खबर में कहा गया है। तीनों को बधाईयां और शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन