Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

Zee ग्रुप से सचिन पालीवाल और नेटवर्क18 से श्रीधर मिश्रा को लेकर आई बड़ी ख़बर

जी मीडिया से सचिन पालीवाल के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है. वे यहां मार्केटिंग टीम को लीड कर रहे थे. इनपुट है सचिन ने चैनल के चर्चित शो डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (DNA) को पुनः लॉन्च कराने में अहम भूमिका निभाई थी.

अपनी लगभग ढ़ाई वर्ष की पारी में उन्होंने जी न्यूज़, जी UP-UK, जी राजस्थान, जी कन्नड़ और जी 24 तास सहित ग्रुप के विभिन्न चैनलों की ग्रोथ में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इसके अलावा BARC इंडिया में सीनियर मैनेजर रहे सचिन टाइम्स नेटवर्क और NDTV जैसे प्रतिष्ठित समूहों के साथ अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं.


दूसरी जानकारी नेटवर्क 18 से आयी है. सूचना है उत्तराखंड निवासी श्रीधर मिश्रा ने समूह जॉइन किया है. उन्हें यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) बनाया गया है.

वे यहां नेटवर्क के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रेवेन्यू टीम का नेतृत्व करेंगे.

श्रीधर इससे पहले जी मीडिया कारपोरेशन में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) डिजिटल के पद पर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एशियानेट न्यूज़ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट डिजिटल सेल्स, जागरण न्यू मीडिया और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम रोल अदा कर चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vijay Singh

    January 10, 2024 at 6:55 pm

    All d very best sachin, great media petsonality.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन