Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ये दो खबरें पढ़िए और समझिए, समाज को किस दिशा में मोड़ा जा रहा है?

सदगुरू जग्गी वासुदेव का महाशिवरात्रि आयोजन निपट गया। कोयंबटूर में भारी बड़ा आयोजन हुआ। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ईशा फाउंडेशन के मुख्य अतिथि रहे। इसी दौरान जग्गी गुरु ने अमित शाह की तुलना लौह पुरुष सरदार पटेल से कर दी। जिनके नाम पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बना है, गुजरात में।

जग्गी गुरु ने अमित शाह के साथ आयोजन करके शायद देश में अपनी ताकत का अहसास कराया हो। इस इवेंट का खर्च भले किसी ने ओढ़ा हो बशर्ते राजनीतिक हलकों में फायदा दोनों का होने जैसी चर्चाएं आम हैं।

इस बीच एक और एतिहासिक घटना सामने आई। जिस मुताबिक एक मोहतरमा को प्रोफेसर से डीन बना दिया गया, क्योंकि उन्होंने गोडसे के स्टार बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ रखी थी।

हालांकि इसकी लोग आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन नए भारत में आलोचनाएं सुनता कौन है, तब जब भारत एतिहासिक बदलाव की तरफ चल चुका हो। या कोई बदलने का प्रयास कर रहा हो… पढ़ें नीचे


कुणाल शुक्ला-

समाज किस दशा और दिशा में ले जाया जा चुका है इन ख़बरों से आप समझ सकते हैं।

यहाँ किसी हत्यारे का गुणगान करने वाले लोग भी हैं।

यहाँ महान स्वतंत्रता सेनानियों से किसी भूतपूर्व तड़ीपार की तुलना करने वाले लोग भी हैं।

यहाँ फूहड़ और गंदी कॉमेडी पर तालियाँ पीटने वाले लोग भी हैं।

यहाँ वैचारिक मतभेद पर माँ बहन की गंदी गालियाँ देने वाले लोग भी हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन