Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साधना न्यूज वाले ब्लैकमार्केटियर गुप्ताओं के घरों-आफिसों पर इनकम टैक्स छापे पड़े

साधना न्यूज नामक एक बहुधंधी चैनल से खबर आ रही है कि इसके मालिकों के घरों और आफिसों पर छापे पड़े हैं. इनकम टैक्स की कई टीमों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में साधना न्यूज के सभी तीन गुप्ताज मालिकों के यहां छापे डाले हैं. सूत्रों का कहना है कि इनकम टैक्स को नोटबंदी के दिनों में काफी रकम इधर से उधर किए जाने की सूचना मिली थी और इसकी पुष्टि कई संदिग्ध बैंक एकाउंट्स के जरिए हुई.

साथ में यह भी पता चला कि यह समूह कई किस्म के धंधे करके ढेर सारा मुनाफा कमाता है लेकिन रकम को इनकम टैक्स विभाग से छिपाकर बेहद कम टैक्स अदा करता है. बहुत सारी प्रामाणिक सूचनाओं के मिलने के बाद इनकम टैक्स ने कई टीमों का गठन किया. सभी को एक साथ लक्ष्य की तरफ रवाना किया गया. साधना न्यूज के तीन-चार मालिक हैं जो आपस में भाई-भाई हैं, और सभी गुप्ताज हैं. इनके नाम हैं- राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और मुकेश गुप्ता. इनके कुछ पुत्र लोग भी विदेश से डिग्री लेकर देश में फर्जीवाड़े के धंधों में लिप्त हैं. साधना न्यूज चैनल के नोएडा स्थित सेक्टर 10 के आफिस में भी आयकर टीम ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि दिल्ली की इनकम टैक्स की टीमों ने छापा मारा है.

इनके यहां एक साथ छापा पड़ा तो इनके तोते उड़ गए. इन्होंने अपने मीडिया मालिक होने के रसूख का इस्तेमाल करना चाहा लेकिन कोई तरकीब काम नहीं आई. ऐसा लगता है कि इनकम टैक्स की टीमों ने उपर से पहले ही हरी झंडी ले लिया था ताकि बाद में कोई झमेला न हो. शुरुआती जानकारी के मुताबिक साधना न्यूज समूह के यहां अरबों रुपये की ब्लैकमनी पता चली है जिसका विभिन्न नामी-बेनामी संपत्ति में इस्तेमाल किया गया है. आयकर अधिकारी फिलहाल सारी जानकारी नोट कर रहे हैं और नकद मिले नोटों की गिनती कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन