Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन ने नोएडा यूनिट का अनिश्चितकाल के लिए संचालन निलंबित किया

नोएडा। सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन (SIMC) ने दिल्ली NCR (नोएडा) यूनिट में कर्मचारियों की लगातार हड़ताल और असहयोग आंदोलन के चलते संचालन को अगली सूचना तक निलंबित करने का निर्णय लिया है। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

प्रबंधन के अनुसार, 30 सितंबर 2025 से पहले तक कर्मचारी अनधिकृत हड़ताल पर थे, जिसके बावजूद किसी तरह प्रिंटिंग कार्य जारी था। हालांकि, 30 सितंबर को स्थिति गंभीर हो गई जब कर्मचारियों ने पूरी तरह से काम बंद कर दिया, अख़बारों की छपाई रोक दी और सर्वर बंद कर दिए। इसके कारण नोएडा परिसर में संपूर्ण संचालन ठप हो गया।

कंपनी ने नोटिस में कहा है कि यह अनधिकृत कार्यविरोध 7 अक्टूबर तक जारी रहा, जिससे न केवल भारी आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि कंपनी की साख पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा। प्रबंधन ने यह भी बताया कि इस दौरान अकाउंट्स, एचआर, लीगल और रेवेन्यू जैसे विभागों के कार्यालयों को कुर्क कर सील कर दिया गया, जिससे नियमित संचालन असंभव हो गया।

इन परिस्थितियों को देखते हुए, SIMC ने घोषणा की है कि नोएडा यूनिट की सभी गतिविधियां अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। कंपनी ने कर्मचारियों से अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करने की अपील की है।

प्रबंधन ने कहा कि कार्य पुनः शुरू करने के संबंध में अगली सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Arun Srivastava

    October 14, 2025 at 4:50 pm

    जिन कर्मचारियों के मामले देश की विभिन्न अदालतों में लंबित हैं उनको भी भुगतान की व्यवस्था तय कर देनी चाहिए।
    वैसे डील में गाइड लाइन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन