Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारा इंडिया नोएडा कैम्पस में छँटनी का दौर!

सहारा इंडिया नोएडा कैम्पस में कार्यकर्ताओं की छटनी चल रही है। वहां के मैनेजमेंट के हिस्से सुमित रॉय ने सभी विभाग प्रमुख को कार्यकर्ता कम करने को निर्देशित किया है। छँटनी सिर्फ़ जूनियर कार्यकर्ताओं की हो रही है।

कार्यकर्ताओं को नौकरी छूट जाने की चिंता नहीं बल्की चिंता इस बात का है कि तुरंत पूरा हिसाब नहीं मिल रहा है। अगर पूरा हिसाब एक मुस्त मिल जाय तो निकाले गए कार्यकर्ता उस पैसे से कहीं अपना आगे का काम चला सकें।

समझने वाली बात यह है कि जो कार्यकर्ता इस संस्था को 20-25 साल समय दे चुका है वह अब कहां नौकरी करेगा या अगर उसको समय पर पूरा हिसाब नहीं दिया जाएगा तो घर पर बैठकर वह क्या खाएगा कैसे जियेगा।

मैनेजमेंट के लोग कार्यकर्ताओं से यह बात कह कर के रिजाइन लिखवा रहे हैं कि आपका जो भी फाइनल हिसाब होगा उसमे से प्रत्येक माह जैसे सैलरी आती है वैसे आपको मिलता रहेगा और ये भी है कि अगर रिजाइन नहीं लिखोगे तो किसी अन्य शहर में आपको ट्रांसफर कर दिया जाएगा… यानी जब तक आपका पैसा है तब तक आप शहर में रह पाओगे लास्ट में आप अपने घर जाते समय वही खाली झोला लेकर के जाना होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन