
नोएडा। सहारा इंडिया को लेकर नोएडा से अभी-अभा बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। आज शनिवार को करीब एक घंटे पहले सेक्टर 11 स्थित सहारा इंडिया टीवी (Sahara India TV) का नोएडा परिसर सील कर दिया गया। दफ्तर में बिजली, पानी और जेनरेटर सभी बंद कर दिए गए हैं। इससे चैनल के स्टूडियो संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
जानकारी यह भी आ रही है कि सहारा टीवी के अलावा सीईओ सुमित राय का भी दफ्तर सील किया गया है। कर्मचारियों का वेतन बकाया होने के कारण श्रम आयुक्त के आदेश पर जिला प्रशासन ने दफ्तर को सील करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन पहले ही सहारा प्रबंधन को नोटिस दे चुका था, जिसमें बकाए वेतन की मद में श्रम आयुक्त की तरफ से काटे गए 1 करोड़ 2 लाख 96 हजार 220 रुपए के रिकवरी चालान का भुगतान करने का आदेश दिया था इसके लिए निर्धारित समय सीमा दी गई थी लेकिन सहारा प्रबंधन अपनी जिद पर अड़ा रहा। यहां तक की विजयादशमी का त्योहार पर भी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी गई।
त्योहार बीत जाने पर कैंपस में धरना दे रहे कर्मचारी शनिवार को अपनी शिकायत लेकर मंडल आयुक्त ऋषिदेव भास्कर से मिलने पहुंचे। मंडल आयुक्त ने चालान कटने के बाद भी सीलिंग में हो रही देरी पर हैरानी जताते हुए तत्काल दफ्तर सील करने का आदेश दिया। इसके बाद शाम 5 बजे जिला प्रशासन की टीम सहारा कैंपस पहुंची और एचआर अकाउंट समेत सभी अहम विभाग को सील करके नोटिस चस्पा कर दिया है।
सहारा में वेतन की मांग को लेकर टीवी के कर्मचारी बीते 80 दिन से धरना दे रहे हैं और अब प्रिंट (अखबार) के कर्मचारी भी आंदोलन पर साथ आ गए हैं। नोएडा से सहारा का अखबार राष्ट्रीय सहारा का कोई भी संस्करण नहीं निकला है, अखबार के कर्मचारियों भी साफ साफ कह दिया है कि वेतन मिलने पर ही काम करेंगे।
संभावित कारण व पृष्ठभूमि
Sahara समूह लंबे समय से कर्ज, संपत्ति विवाद और कानून-संघर्षों से जूझ रहा है। पिछले कुछ समय में Sahara के कई परिसरों और संपत्तियों पर सीलिंग कार्रवाई हुई है। उधर लखनऊ में इससे पहले Sahara City एवं अन्य संपत्तियों को हाल ही में सील किया गया है।





हालांकि, नोएडा दफ्तर सील करने का कोई आधिकारिक आदेश अभी सामने नहीं आया है।
लखनऊ सहारा सिटी पर हुई ये कार्रवाई भी पढ़ें…


