Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिस ने मतदान की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से की गाली-गलौज, देखें वीडियो

यूपी के सहारनपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी पर न्यूज स्टेट के पत्रकार सुहेल गौर ने कवरेज करने से रोकने, अभद्रता और गाली गलौच करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि 19 अप्रैल को हुए मतदान में सुबह से ही सहारनपुर के पोलिंग बूथों पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा चुनाव की कवरेज हेतु पास जारी होने के बाद भी व्यवधान उत्पन्न किया जाता रहा.

मामला सहारनपुर के थाना जनकपुरी इलाके के मतदान स्थल लक्ष्मी मोंटेसरी का बताया जा रहा है.

कहा जा रहा है कि, पत्रकारों के पास मौजूद पास देखने के बाद भी पुलिस टीम गुंडई पर उतारु थी. पत्रकार लगातार सवाल करते रहे कि आखिर उन्हें मतदान हॉल के बाहर कवरेज करने से क्यों रोका गया.

पत्रकारों का कहना है, अगर पुलिसकर्मियों को पत्रकारों से इतनी दिक्कत है तो पत्रकारों को पुलिस विभाग की कवरेज़ करनी बंद कर देनी चाहिए.

नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के अनिल कटारिया ने सहारनपुर के एसएसपी विपिन ताड़ा से मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है.

नीचे वीडियो फुटेज भी है जो 19 अप्रैल को मतदान के समय पत्रकारों से मारपीट करने को उतारू दिख रहे पुलिसकर्मी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन