Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

सेलरी की मांग करने पर हरियाणा न्यूज की पीसीआर टीम से लोगों को निकाला गया

हरियाणा न्यूज चैनल के मैनेजमेंट ने पुराने लोगों को अलविदा करना शुरू कर दिया है। चैनल ने ऑनलाइन एडिटर पद से पुराने कर्मचारी राजकुमार और साउंड पर काम कर रहे मनोज को फायर कर दिया है।

चैनल में काम कर रहे एम्पलाई अगर सैलरी की मांग करते हैं तो उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। जो लोग चुप्पी साधे रहे चैनल ने उन लोगों की सेलरी दे दी। इनको सेलरी चैनल की 9 अगस्त 2020 को होने वाली मीटिंग से एक दिन पहले दिया गया ताकि ये लोग मीटिंग में शामिल हो सकें और सैलरी को लेकर सवाल ना खड़े हो।

सैलरी विवाद को लेकर इससे पहले भड़ास पर छपी खबर से मैनेजमेंट तिलमिला उठा और अब अपने एंप्लाई से रिजाइन की मांग रहा है।

बताया जाता है कि दूसरे चैनलों से पीसीआर के लिए ज्वाइनिंग कर रहे कई लोगों ने अब यहां आने से मना कर दिया है।

चैनल के पीसीआर प्रमुख अंकित बंसल ने अपना इस्तीफा दे दिया। उसके बाद अश्वनी को चैनल से 8 जुलाई २०२० को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके द्वारा इस्तीफा न देने के बावजूद उनको मेल पर रिलीविंग लेटर दे दिया गया और आश्वासन दिया गया कि उनका इस हफ्ते एकाउंट का हिसाब हो जाएगा। फिर भी मैनेजमेंट ने अभी तक कोई हिसाब नहीं किया है। उपर से पीसीआर के 6 लोगों की सैलरी रोक दी है।

इस पर पीसीआर के लोगों ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है और वेतन की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन