Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बलिया के पत्रकारों को जेल से रिहा करने के लिए सलेमपुर के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

सलेमपुर- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद देवरिया तहसील ईकाई सलेमपुर के पत्रकारों ने पेपर लीक मामले में बलिया के पत्रकारों को फर्जी रुप से जेल भेजने के खिलाफ व रिहाई के लिए नगर मे प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सलेमपुर को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।

बलिया जनपद मे बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद खबर छापने के विरोध में खुन्नस खाये बलिया जिला प्रशासन ने पत्रकारों को टारगेट कर उनके खिलाफ कथित रुप से मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके विरोध में प्रदेश भर के पत्रकारों ने अपने अपने जनपद मे आन्दोलन छेड़ दिया है।

शनिवार को ग्रामीण एसोसिएशन तहसील ईकाई सलेमपुर के तत्वावधान मे दर्जनों पत्रकारों ने सलेमपुर संगठन कार्यालय से ग्रापए के बैनर के साथ बलिया जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

आन्दोलित पत्रकारों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर बलिया के पत्रकारों के रिहाई के लिए उप जिलाधिकारी सलेमपुर को राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया।

उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन को राज्यपाल को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन मे मुख्य रुप से संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह, तहसील अध्यक्ष के पी गुप्ता महा मंत्री बी बी तिवारी, आनन्द प्रकाश उपाध्याय,अवधनारायण मिश्र,धर्मेंद्र पाण्डेय श्यामनारायण मिश्र,अजय दुबे,अखिलेश चन्द्र तिवारी, चन्द्र केश चौरसिया, जितेन्द्र नाथ तिवारी, रामू यादव,संतोष सिंह सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन