Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भारतीय मीडिया का एक और कारनामा; सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया, देखें फैक्ट

खुशदीप सहगल-

भारतीय मीडिया की साख को उस वक़्त गहरा बट्टा लगा था जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ न्यूज़ चैनल्स ने लाहौर, इस्लामाबाद तक कब़्जा दिखा दिया था. एक बार फिर भारतीय मीडिया ने वैसा ही कारनामा दिखाया है. अब एक फ़र्ज़ी डाक्यूमेंट के आधार पर सुपरस्टार सलमान ख़ान को पाकिस्तान सरकार की ओर से ‘आतंकवादी’ घोषित दिखा दिया गया…

बूम फैक्ट चैक की रिपोर्ट के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया, मिंट, टेलीग्राफ, न्यूज़ 18, मिंट, मनी कंट्रोल, आउटलुक, हिन्दुस्तान और डीडी न्यूज़ ने सलमान को लेकर भ्रामक रिपोर्ट्स जारी कीं…

भ्रामक रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि हाल में रियाद में सलमान ख़ान की ओर से बलूचिस्तान का देश के तौर पर नाम लिए जाने से नाराज़ होकर पाकिस्तान की ओर से ये कार्रवाई की गई…

आइए जानते हैं सलमान ख़ान ने कहा क्या था- सलमान ने हाल में शाहरुख़ ख़ान और आमिर ख़ान के साथ 17 अक्टूबर को रियाद, सऊदी अरब में जॉय फोरम नाम के एक इवेंट में हिस्सा लिया था. इस इवेंट में सलमान ने कहा, “अब आप एक हिन्दी फिल्म बनाते हैं और उसे यहां (सऊदी अरब) रिलीज़ करते हैं, तो वो सुपर हिट होगी, अगर आप तमिल, तेलुगु या मलयालम फिल्म बनाते हैं, वो करोड़ों का बिजनेस करेगी, क्योंकि बहुत सारे लोग यहां दूसरे देशों से यहां आते हैं. बलूचिस्तान से लोग आते हैं, अफगानिस्तान से लोग आते हैं, पाकिस्तान से लोग आते हैं, हर कोई यहां काम कर रहे हैं…”

सलमान के बयान वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया…

इसी के बाद दावा सामने आया कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के होम डिपार्टमेंट ने सलमान को ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है. इस कथित नोटिफिकेशन में कहा गया कि “16 अक्टूबर 2025 को बलूचिस्तान प्रांत सरकार ने सलमान ख़ान का नाम पाकिस्तान एंटी टेररिज्म एक्ट 1997 की चौथी सूची में डाल दिया है और सलमान को ‘आज़ाद बलूचिस्तान फेसिलिटेटर’ के तौर पर अंकित किया है”…

पर जांच के बाद ये नोटिफिकेशन वाला डॉक्यूमेंट पूरी तरह से फर्जी निकला, जो डिजिटली तैयार किया गया था. जांच के तीन मुख्य आधार –

  • फ़र्जी डॉक्यूमेंट की जांच करने से पता चला कि इस नोटिफिकेशन में 16 अक्टूबर की तारीख दिखाया गई जबकि रियाद में सलमान ने जिस दिन जॉय फोरम इवेंट में हिस्सा लिया वो तारीख 17 अक्टूबर थी…
  • फ़र्जी डॉक्यूमेंट में सलमान ख़ान का कम्प्युटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (CNIC) नंबर दिया गया है, जबकि ये यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर सिर्फ पाकिस्तानी नागरिकों को दिया जाता है. सलमान के लिए जो नंबर दिया गया वो 11 अंकों का है- 52203-000000, जबकि पाकिस्तानी CNIC नंबर 13 अंकों का होता है…
  • पाकिस्तान की स्वतंत्र सोच फैक्ट चेक वेबसाइट ने पुष्टि की है कि सलमान ख़ान का नाम शामिल करने के लिए फर्ज़ीवाड़े से डॉक्यूमेंट तैयार किया गया…
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन