Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सलोनी अरोड़ा हत्थे चढ़ी, बेटे से मिलने की ममता में हुई गिरफ्तार

इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक से पांच करोड़ रुपए की मांग करने वाली ब्लैकमेलर पत्रकार सलोनी अरोड़ा को पुलिस ने शनिवार शाम मुंबई से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सादे कपड़ों में सलोनी के बेटे का पीछा किया। जैसे ही वह उससे मिलने पहुंची, उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस की टीम सलोनी का 15 दिन से पीछा कर रही थी। भाई, बहन, जीजा, दोस्तों सहित करीब डेढ़ सौ लोगों की कॉल डिटेल निकाली गई। इसी दौरान दिल्ली में रहने वाले मामा का नंबर हाथ लगा। उस नंबर को निगरानी में रखा गया तो पता चला सलोनी मेरठ में है।

पुलिस वहां पहुंची, लेकिन एक दिन पूर्व ही वह दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंच गई। उधर, पुलिस को जानकारी मिली थी कि सलोनी का बेटा मुंबई में अंधेरी स्थित एक नामी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा है। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कोचिंग के बाहर खड़े रहे और बेटे की रेकी करने लगे।

कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला कि सलोनी शनिवार को बेटे से मिलेगी। शाम को उसका बेटा कोचिंग से पनवेल के लिए रवाना हुआ। जैसे ही सलोनी उससे मिली, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

इसे भी पढ़ें…

कल्पेश सुसाइड प्रकरण : पत्रकार सलोनी अरोड़ा कैसे ब्लैकमेल करते हुए धमकाती थी, सुनिए ये टेप


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन