Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारिता विभाग में गालीबाज़ अध्यापक की वापसी!

भास्कर गुहा नियोगी-

बनारस। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग ने यहां एक गालीबाज अतिथि अध्यापक राहुल सिंह को छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यापक महोदय को गाली और धमकी देने में महारत हासिल है।

इस अध्यापक ने दो साल पहले एक छात्र को मोबाइल पर भद्दी -भद्दी गालियों से नवाजते हुए न सिर्फ गाली पत्रकारिता का पाठ पढ़ाया बल्कि संपादन कला के तहत उसे और उसके पूरे परिवार को कटवाने की धमकी दी। उनके इस कृत्य के पुरस्कार स्वरूप उस वक्त कुलपति रहे प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी ने इन्हें विश्वविद्यालय से बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया था। लेकिन दो साल बीतते – बीतते इन्हें पुनः एक बार पत्रकारिता विभाग में अतिथि अध्यापक के पद पर पदस्थ कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो राजनाथ सिंह के बतौर मेहरबानी इनकी वापसी हुई है। जानकारी के अनुसार इनकी नियुक्ति इसी साल जुलाई में हुई है लेकिन मई- जून से ही विभाग में इनका आना शुरू हो गया था।

पत्रकारिता विभाग के ये गालीबाज अध्यापक विभागाध्यक्ष महोदय के प्रिय है। मौजूदा कुलपति डॉ बिहारी लाल शर्मा शायद विश्वविद्यालय के आंतरिकता से अनभिज्ञ है या सबकुछ जानकर भी अनभिज्ञ बने हुए है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में भारी गड़बड़ियां है। कक्षाएं नियमित चलती नहीं, छात्र-छात्राओं से प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर पैसे भी लिए जाते हैं। लेकिन न तो कोई देखने वाला और न सुनने वाला।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन