Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इन दो पत्रकारों को भेजा मानहानि का नोटिस

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने दो पत्रकारों को मानहानी का नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा है कि आगे और भी जिन पत्रकारों का नाम सामने आएगा, उन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा.

संदीप दीक्षित ने ट्वीट कर लिखा है, “अरविंदर लवली के इस्तीफे के बाद से ही कुछ पत्रकार और कांग्रेस के कुछ नेता ये बात फैलाने में लगे हैं की इस्तीफों को मैनें भड़काया है.

पत्रकार जावेद अंसारी और हेमंत अत्री, जिन्होंने ये इलज़ाम मुझ पर एक youtube चैनल पर लगाए, उनको मैं मानहानी का नोटिस भेज रहा हूँ। अगर इन्होनें सार्वजनिक माफी नहीं माँगी, तो उनके खिलाफ अदालत जाऊंगा. और कोई नाम सामने आते हैं, तो उन्हें भी नोटिस भेजूंगा.”

दीक्षित का ट्वीट रिपोस्ट कर अजय शुक्ला ने लिखा है कि, “हेमंत अत्री को कोई गलतफहमी हुई होगी मगर जावेद अंसारी सदैव कांग्रेस विरोधी रहे हैं. वो आरिफ मोहम्मद खान के हितैषी हैं. इससे समझ सकते हैं. आपको किसी की भी परवाह किये बगैर अपना काम करना है. आपका परिवार कांग्रेस गांधी-नेहरू कि विचारधारा का था और उम्मीद करता हूं सदैव रहेगा. जय हिंद!”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन