Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संजय सरोज ने पहना BJP का पटका.. तो अब देशप्रेमी हैं!

समीरात्मज मिश्रा-

टेरर फंडिंग के आरोपी को भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता सांसद ने भाजपा का पट्टा पहना कर किया स्वागत, भगेसरा निवासी संजय सरोज को भाजपा का पट्टा पहनाते हुए संगमलाल का फोटो हुआ वायरल। मार्च 2018 में यूपी एटीएस ने संजय सरोज समेत 10 लोगों को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार कर भेजा था जेल, लश्करे तैयबा के लिए फंडिंग का था आरोप। भाजपा ने सांसद के इस कदम से किया किनारा, तो वही क्षेत्र में हो रही है सांसद के इस कदम की चर्चा।

रणविजय सिंह-

BJP का पटका पहने आदमी का नाम माननीय श्री संजय सरोज जी है. संजय जी बेहद शरीफ मनई हैं. वो अलग बात है कि यूपी ATS ने संजय जी को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था, उनपर टेरर फंडिंग का आरोप था. संजय जी अभी जमानत पर हैं. संजय जी अब देश प्रेमी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन