Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिस हत्याकांड कवरेज पर निकले हिंदुस्तान अखबार के फ़ोटो जर्नलिस्ट का हार्ट अटैक से निधन

कानपुर : हिंदुस्तान अखबार के छायाकार  भाई संजय त्रिपाठी का हृदय गति रुक जाने से असमय निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 10:00 बजे कानपुर के भैरव घाट में किया गया।

संजय त्रिपाठी आज सबेरे शिवली में विकास दुबे द्वारा 8 पुलिस वालों को मार दिए जाने की घटना के कवरेज हेतु घर से निकले थे। कवरेज से पहले परमट मंदिर में दर्शन करने भगवान के सामने मत्था टेकने गए। शनि देव मंदिर में जैसे ही माथा टेका, वैसे ही वहीं गिर पड़े। वे ऑन द स्पॉट एक्सपायर हो गए। बाद में उनको हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फोटोग्राफर व रिपोर्टर टेंशन में रहते हैं। नींद पूरी न होने, अत्यधिक तनाव होने का असर हार्ट पर पड़ रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन