Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दिवंगत वरिष्ठ छायाकार की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

कानपुर। नवीन मार्केट स्थित प्रेस क्लब में वरिष्ठ छायाकार संजय त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजपा के संगठन अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल विश्नोई, उत्तरी अध्यक्ष सुनील बजाज ने माल्यार्पण कर शोक व्यक्त किया।

संगठन अध्यक्ष ने कहा कि छायाकार स्व त्रिपाठी जी ने अपने संस्थान के प्रति कर्मठता दिखाते हुए कई बार उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका योगदान बहुत बहुमूल्य है। मैं उनकी आत्मशांति की प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं है।

प्रेस क्लब संरक्षक व अध्यक्ष ने दिवंगत छायाकार की स्मृति में एक प्रस्ताव भी रखा, फ़ोटो प्रतियोगिता आयोजन का। इसमें उत्कृष्ठ फ़ोटो चयन के बाद उस छायाकार को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके साथ ही बाहर से नामी गिरामी छायाकारों को बुलाकर सभी शहर के छायाकारों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अनूप अवस्थी, सतेंद्र मिश्र पार्षद, वीरेश तिवारी, पीयूष शुक्ला,शिवांग मिश्र, विक्रम पंडित सहित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारीजन उपस्थित रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन