Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जनवरी मध्य में लांच होगा ‘संसद टीवी’

लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाया जाएगा

केंद्र सरकार ने खर्च बचाने और केंद्रीयकृत गतिविधि के उद्देश्य से लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी के विलय का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि दोनों चैनलों के विलय के बाद नया चैनल संसद टीवी नाम से अगले साल जनवरी के मध्य में लांच कर दिया जाएगा.

लोकसभा टीवी का संचालन फिलहाल महादेव रोड स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग (पीएलबी) से किया जा रहा है. राज्यसभा टीवी का संचालन गुरुद्वारा रकाबगंज रोड और तालकटोरा स्टेडियम एनेक्सी बिल्डिंग (टीकेएसए) से होता है. प्रस्तावित विलय में कहा गया है कि राज्यसभा टीवी को पीएलबी में शिफ्ट कर दिया जाएगा. इस तरह टीकेएसए के खाली होने के बाद उसे एनडीएमसी को सौंप दिया जाएगा. नए स्थान पर ब्राडकास्टिंग, ट्रांसमिशन उपकरण, स्टूडियो सुविधाएं आदि को भी एकीकृत कर शिफ्ट किया जाएगा.

ज्ञात हो कि राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी के विलय, एकीकरण और शिफ्टिंग को लेकर आने वाली तकनीकी दिक्कतों के अध्ययन हेतु दूरदर्शन के एडीजी (ई) एसएन सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया था. इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कई सुझाव दिए हैं जिसका अनुपालन करते हुए एकीकरण और शिफ्टिगं का काम किया जाएगा.

ज्ञात हो कि लोकसभा टीवी को वर्ष 2004 और राज्यसभा टीवी को वर्ष 2011 में लांच किया गया था. लोकसभा टीवी का आशीष जोशी और राज्यसभा टीवी का मनोज पांडेय के नेतृत्व में संचालन किया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन