Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक ट्रिब्यून के संपादक संतोष तिवारी की मृत्यु से पत्रकारों में शोक की लहर

संपादक संतोष तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर है. पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट पुष्परंजन ने कहा है कि दैनिक ट्रिब्यून के संपादक संतोष तिवारी की मृत्यु की अप्रत्याशित खबर मिली है. चंडीगढ़ के अस्पताल में वो भर्ती थे. Multi Organ Failure उनकी मृत्यु का कारण बताया गया है. उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से दिल्ली लाया गया है. दैनिक हिंदुस्तान में साथ काम करते समय संतोष जी को मैंने एक संवेदनशील इंसान और प्रोफेशनल पत्रकार के रूप में जाना था. बाद में उन्होंने इंडिया टीवी और दैनिक जागरण में भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ सम्हाली थीं.

कल सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में डेथ के बाद संतोष तिवारी का पार्थिव शरीर कल रात में ही दिल्ली नीलगिरी अपार्टमेंट लाया गया. दाह संस्कारर आज सुबह किया जाएगा. बताया जा रहा है कि संतोष तिवारी को तीन-चार महीने पहले लीवर फ़ायब्रोसिस डाईग्नोज हुई थी. उसके बाद कल अचानक मल्टीआर्गन फेल्योर हो गया. संतोष तिवारी दैनिक ट्रिब्यून के एडिटर थे. उसके पहले दैनिक जागरण में डिप्टी एडिटर थे. इंडिया टीवी चैनल में सीनियर एडिटर थे. हिंदुस्तान टाइम्स में एसोसिएट एडिटर थे. टाइम्स आफ इंडिया में सब एडिटर / रिपोर्टर हुआ करते थे. आनंद बाजार पत्रिका में भी उन्होंने सेवाएं दी थी. संतोष ने कानपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी.

इसे भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन