Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नए सफर पर पत्रकार संतोष शाही, तहलका संवाद से जुड़े रुद्र प्रताप सिंह

पत्रकार संतोष शाही यायावर ने दैनिक भास्कर डिजिटल से विदाई लेकर नया सफर शुरू किया है। करीब पांच साल से वे भास्कर डिजिटल से जुड़े थे। शाही पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और ईटीवी, न्यूज़18, ईटीवी भारत, समाचार प्लस व दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं।

यायावरी के शौक़ीन शाही अब तक देश के 25 राज्यों की यात्रा बाइक से कर चुके हैं और उनका इरादा आगे विदेशों की धरती पर भी कदम रखने का है।


पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह ने बड़े मीडिया संस्थान से विदाई लेकर नया सफर शुरू किया है। उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर ‘तहलका संवाद’ से जुड़ने का फैसला लिया है। यहां उन्हें प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए जौनपुर का ब्यूरो चीफ बनाया गया है।

इनपुट है कि दशहरा के बाद जब ‘तहलका लाइव’ यूट्यूब चैनल लॉन्च होगा, तब वे कार्यकारी स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) की भूमिका निभाएंगे। रुद्र प्रताप सिंह अपने तगड़े जमीनी अनुभव और बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं।

टीम का दावा है कि उनके जरिए तहलका न्यूज नेटवर्क से जल्द ही भू-माफिया समेत कई धमाकेदार स्टोरीज सामने आएंगी। बताते चलें कि तहलका संवाद जौनपुर से संचालित न्यूज़ पोर्टल है जिसके संपादक हैं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन