Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अनिल अंबानी के दिवालिया 92.7 एफएम को सफायर मीडिया ने फाइनली खरीद लिया!

रिलायंस का रेडियो स्टेशन 92.7 बिग एफएम फाइनली सफायर मीडिया का हो गया. आज सोमवार एनसीएलएटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) ने अपनी हरी झंडी भी दे दी. जिसने खरीदा है वो भी मीडिया का बड़ा खिलाड़ी है.

हां, इस डील में रेडियो मिर्ची और ऑरेंज एफएम जैसे कुछ रेडियो स्टेशनों को जरूर झटका लगा है. ये लोग अड़ंगा लगा रहे थे और खुद खरीदना चाह रहे थे.

पहले बिग एफएम की कहानी जानिए..

यह कंपनी मुकेश अंबानी की नहीं बल्कि अनिल अंबानी की है. और 2023 से दिवालियापन की प्रक्रिया से गुजर रही है. 92.7 बिग एफएम 58 स्टेशनों और 1,200 से ज्यादा कस्बों तथा 50,000 से ज्यादा गांवों तक पहुंच के साथ देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क माना जाता है.

इसके अधिग्रहण के लिए टाइम्स ग्रुप की रेडियो मिर्ची और रेडियो वन जैसी कंपनियां दावेदार थीं. लेकिन क्रेडिटर्स की कमेटी ने सफायर मीडिया के रिजॉल्यूशन प्लान को 11 नवंबर 2023 को ही मंजूरी दे दी थी. अब NCLAT के प्रधान बेंच की हरी झंडी मिल जाने के बाद 92.7 बिग एफएम के नए मालिक पर मुहर लग गई है.

किसने मंजूरी दी?

मंजूरी का आदेश देने में एनसीएलटी की प्रधान पीठ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण और सदस्य (टेक्निकल) बरुण मित्रा शामिल थे. इससे पहले की सुनवाई (6 मई 2024) को एनसीएलटी सदस्य मधु सिन्हा और न्यायिक सदस्य रीता कोहली वाली एनसीएलटी बेंच ने अपने आदेश में सफायर मीडिया लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को मंजूरी दे दी थी.

क्या है सफायर मीडिया?

सफायर मीडिया लिमिटेड का संचालन आदित्य वशिष्ठ और कैथल, हरियाणा स्थित कारोबारी साहिल मंगला द्वारा किया जाता है. सफायर मीडिया, इंडिया डेली नाम से राष्ट्रीय न्यूज चैनल और देश के बड़े आउटडोर विज्ञापन कंपनी के संचालन में अग्रणी कंपनी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन