Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सारे कुकर्मियों के पीछे महामानव का चेहरा ही क्यों होता है?

शीतल पी सिंह-
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते /बीजेपी के कर्नाटक में एनडीए पार्टनर और हसन से सांसद, प्रज्वल रेवन्ना के जर्मनी भागने की पुष्टि हो गई है। रेवन्ना कल तड़के 3.35 बजे लुफ्थांसा एयरलाइंस से बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए निकल गया था। ये सीधी उड़ान थी और बताया जा रहा है जर्मनी होते हुए यूरोप के किसी अन्य शहर में जा छिपा है।

हसन सीट से सांसद पूर्व पीएम के पोते रेवन्ना के करीब एक हजार से भी ज्यादा पोर्न क्लिपिंग वायरल हैं। कई वीडियोज में बलपूर्वक हर उम्र की महिलाओं का शारीरिक शोषण करते रिकॉर्डिंग हैं,जिसने कर्नाटक में तहलका मचा दिया है। घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं हैं जिनका जबरन यौन शोषण करते रिकॉर्डिंग हैं ।रिकॉर्डिंग देखकर लगता है रेवन्ना खुद ही शायद ये सब रिकॉर्ड करता था। फिलहाल SIT जांच शुरू हो चुकी है।

कर्नाटक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच में जुट गई है लेकिन उसके पहले रेवान्ना विदेश भागने में कामयाब हो गया। SIT उसके प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है ताकि भारत वापिस लाकर इस मामले की जांच पूरी की जा सके।

गिरधारी लाल गोयल-
अपने खिलाफ खिलाफ SIT जांच के आदेश होने के बाद। देवगौड़ा जी का पोता प्रज्वल रेवन्ना आज सबेरे लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से जर्मनी भाग गया। प्रज्वल रेवन्ना के करीब सौ से ज्यादा सेक्सुअल हैरेसमेंट के वीडियो भयंकर वायरल हैं। पिछले तीन दिनों से ये हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल हैं जिसमें अत्यंत विकृत यौन उत्पीडन की रिकॉर्डिंग है।

सलीम अख्तर सिद्दकी-
चुनाव से पहले कर्नाटक में बम फूट गया है। देवेगौड़ा के पौते और भाजपा सांसद प्रजवेल्ला रेवेन्ना की कुछ वीभत्स वीडियो वायरल हुए हैं। सांसद के जर्मनी भाग जाने की खबर है। अब SIT जांच का ड्रामा किया जा रहा है। वैसे भाजपा के लोग ऐसे लोगों को जिता कर संसद में भेजते रहते हैं। प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से भाजपा सांसद चुनी गईं थी। इनका चाल चरित्र और चेहरा वो नहीं है, जो दिखता है।

मोहम्मद इलियास जीके-
अपने खिलाफ खिलाफ SIT जांच के आदेश होने के बाद देवगौड़ा जी का पोता प्रज्वल रेवन्ना आज सबेरे लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से जर्मनी भाग गया.
प्रज्वल रेवन्ना के करीब सौ से ज्यादा सेक्सुअल हैरेसमेंट के वीडियो भयंकर वायरल हैं। पिछले तीन दिनों से ये हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल हैं जिसमें अत्यंत विकृत यौन उत्पीडन की रिकॉर्डिंग है।
सारे कुकर्मियों के पीछे एक ही चेहरा होता है अपने महामानव साहब जी का

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन