Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आज के “शीतल पी सिंह” उन दिनों “चौथी दुनिया” में सिर्फ़ “शीतल” के नाम से लिखते थे, पढ़िये ये पुरानी रपट

शीतल पी सिंह-

यह 1988-89 में (क़रीब 36/37 साल पहले) उस समय के हिंदी के पहले राष्ट्रीय ब्राडशीट अखबार “चौथी दुनिया” में छपी मेरी एक रिपोर्ट है। मैं इस अखबार के लिए इसकी शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता के रूप में लखनऊ में तैनात था।

आज अचानक अभिन्न मित्र अरविंद कुमार सिंह ने इसे रूबरू कर दिया। तब उत्तर प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी। हमारी लगभग सभी रपटें उस समय की कांग्रेस सरकार से उसी तरह कड़वे लेकिन तथ्यसंगत सवाल करती थीं जैसी आज बीजेपी से करती हैं।

यह ख़बर प्रयागराज के एक उस समय के सबसे बड़े अपराध सरगना से कांग्रेस के रिश्तों से उत्पन्न परिस्थिति का विवेचन कर रही थी।

तब और अब में फ़र्क सिर्फ़ यह आया है कि अब हमें इस गुनाह में कभी सोरोस से, कभी कांग्रेस से और कभी किसी अज्ञात से वित्तपोषित बता दिया जाता है और असंख्य ट्रोल धमकाते, अभद्रता करते मिलते रहते हैं।

सरकार की आंख भी हमारी मानवीय दुर्बलताओं की तलाश में रहती है और इसे जताती भी रहती है।

हम फ़रिश्ते नहीं हैं लेकिन हम बदले भी नहीं हैं। सत्ता से तब भी सवाल करते थे और अब इस आदत को बदल लें ऐसी फितरत भी नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन